UP में 44000 पदों पर होम गार्ड भर्ती का सुनहरा मौका, नियम तैयार जानिए कब आएगा नोटिफिकेशन

UP Home Guard Notification: जितने भी अभ्यर्थी होमगार्ड की नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए सुनहरा अपडेट सामने आया है। जैसा कि आपको पता है कि बिहार होमगार्ड भर्ती के बाद अब यूपी में भी होमगार्ड भर्ती आने वाली है। इस बार 2025 में उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड पद के लिए कुल 44000 नई वैकेंसी लाने की तैयारी में है। होमगार्ड भर्ती की योग्यता और चयन संबंधित नियमावली तैयार होने के बाद इस भर्ती का प्रस्ताव को कैबिनेट को मंजूरी पाने के लिए भेज दिया जाएगा। इस मंजूरी को मिलने के बाद यूपी होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन को रिलीज किया जाएगा। न्यूज़ रिपोर्ट के माने तो पहले चरण में 22000 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी।

UP Home Guard योग्यता

कुछ महत्वपूर्ण योग्यताओं के बारे में बात करें तो अगर आप उत्तर प्रदेश के होमगार्ड पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा पास करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए, तभी जाकर आप इस पद के लिए आवेदन कर पाएंगे। वहीं पर आयु सीमा की बात की जाए तो आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक रखा गया है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना जारी किया गया अधिकारीक नोटिफिकेशन के आधार पर की जाएगी और सरकारी नियम के अनुसार जितने भी आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी हैं उनको अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

UP Home Guard कब तक आएगी

न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक यूपी सरकार में होमगार्ड के भर्ती के ऊपर किसी भी प्रकार का आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है कि आवेदन कब से शुरू किया जाएगा। लेकिन हां सूत्रों के मुताबिक इतना पता चला है कि इस बार 44,000 पदों पर होमगार्ड की वैकेंसी निकाली जाएगी। होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और डिटेल जानकारी अप्रैल 2025 के अंतिम हफ्ते तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

UP Police Bharti 2025 भी जल्द आने वाली है

होमगार्ड के अलावा अप्रैल के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रोन्नति बोर्ड करीब 28000 पदों पर पुलिस ने भर्ती का विज्ञापन को जारी करने वाला है। न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा के लिए कुल 4543 पद नियुक्त किए जाएंगे, कांस्टेबल के लिए कुल 19220 पद और जेल वार्डन के लिए कुल 2833 पद नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा और भी अन्य पद हैं इस भर्ती में शामिल। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन को रिलीज नहीं किया है बहुत ही जल्द रिलीज किया जाएगा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जितने भी इच्छुक और योग्य व्यक्ति हैं वह आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

Leave a Comment