Bihar School Time Change: स्कूल की टाइमिंग बदली, 7 अप्रैल से नया शेड्यूल जारी, छात्र और शिक्षक ध्यान दें

Bihar School Time Change 2025: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और अपने बिहार में तापमान धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। इसी को देखते हुए बिहार राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के टाइमिंग को लेकर एक नई सूचना जारी की है। सूचना के अनुसार अब से जितने भी सरकारी स्कूल है उनका टाइमिंग बदला जाएगा। स्कूल का टाइमिंग मॉर्निंग में होने वाला है यानी कि सुबह 6:30 से शुरू हो जाएगा और दोपहर के 12:30 बजे तक चलेगा। बिहार के शिक्षा विभाग ने शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को इस संबंध में आदेश पत्र जारी किया है। पत्र जारी करते हुए यह भी बताया है की कक्षाएं कब से कब चलेगी कौन सी घंटी कब तक चलनी चाहिए और लंच कब तक होगा। पूरी जानकारी आपको आगे पोस्ट में दी गई है तो अंत तक जरूर पढ़ें।

कब से कब तक चलेगा ये नया शेड्यूल

न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि यह बदलाव जितने भी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय हैं सब में लागू किया जाएगा। सरकार ने आदेश दिया है 7 अप्रैल 2025 से इस आदेश का पालन शुरू किया जाएगा, जितने भी स्कूल हैं वह सुबह 6:30 से शुरू कर दिए जाएंगे और 12:30 बजे दोपहर को खत्म हो जाएया। स्कूल का नया टाइमिंग 7 अप्रैल 2025 से शुरू किया जाएगा और 1 जून 2025 तक जारी रहेगा। उसके बाद जितने भी स्कूल हैं उनकी गर्मियों की छुट्टी शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए पहले घंटे से लेकर सातवीं घंटे तक के लिए समय का निर्धारण कर दिया है। स्कूल कब से शुरू होगा? कब छुट्टी होगा? कब लॉन्च होगा? पूरा का पूरा टाइमिंग नीचे लिखा गया है ध्यानपूर्वक पढ़ें।

क्लास और लंच का नया टाइमिंग क्या है

चलिए अब जानते हैं स्कूल का पूरा शेड्यूल क्या होगा यानी की क्लास कब से शुरू होगा लंच कब होगा और छुट्टी कब होगी। सबसे पहले स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेगा। 6:30 से लेकर 7:00 बजे तक स्कूल में जितने भी सफाई कर्मी है वह सफाई करेंगे इसी बीच प्रार्थना का कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा। सुबह 7:00 बजे से लेकर 7:40 बजे तक पहले घंटी होगी, यानी कि पहला पीरियड होगा। 7:40 से लेकर 8:20 तक दूसरा पीरियड लिया जाएगा। यानी कीहर पीरियड 40 मिनट का होगा। 8:20 से लेकर 9:00 बजे सुबह को स्कूल की तीसरी घंटी यानी तीसरी पीरियड होगा। इसके बाद तीसरे पीरियड के बाद है 9:00 बजे से लेकर 9:40 तक 40 मिनट का लंच होगा। जिसमें जितने भी छात्र छात्राएं हैं अपना नाश्ता पूरा करेंगे।

लंच करने के बाद 9:40 से लेकर 10:20 तक चौथ पीरियड चलेगा। चौथा पीरियड पूरा होने के बाद यानी की 10:20 बजे से लेकर 11:00 सुबह तक पांचवी घंटी बजाई जाएगी यानी की पांचवा पीरियड पूरा होगा। 11:00 बजे से लेकर 11:40 तक छठा पीरियड होगा। 11:40 से लेकर 12:20 तक स्कूल का अंतिम पीरियड होगा। सातवा पीरियड के बाद 12:20 पर जितने भी स्कूल के छात्र छात्राएं हैं उनको छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि छुट्टी के बाद भी स्कूल के जितने भी शिक्षक हैं उनको 10 मिनट तक स्कूल में ही रहना है। उसके बाद ही उनको छोड़ जाएगा। तो यह है आपके पूरे दिन का शेड्यूल यही शेड्यूल अगले एक या दो महीना तक फॉलो किया जाएगा।

Leave a Comment